आगरा, अगस्त 17 -- गैलेक्सी आशियाना प्रा लि कंपनी की एक महिला कर्मचारी ने मालिक पर छेड़छाड़ और जोर जबरदस्ती का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर हरी पर्वत पुलिस आरोपित सत्येंद्र राजपूत एवं एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने करीब 15 दिन पहले गैलेक्सी आशियाना प्रालि आगरा में नौकरी ज्वाइन की थी। घटना 15 अगस्त दोपहर करीब दो बजे की है। आरोप है कि कंपनी के मालिक सत्येंद्र सिंह राजपूत बुरी नियत पकड़ लिया। छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर जोर जबरदस्ती करने लगा। वह डर गई। आरोप है कि आरोपित ने उसे धमकी भरे लहजे में कहा कि जब तक चुप नहीं होगी उसे जाने नहीं देगा। पीड़िता घबरा गई। उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि उसके साथ क्या हो रहा है। जैसे-तैसे उसने आरोपित की गिरफ्त से खुद को बचाया और वहां से घर ...