कटिहार, अप्रैल 18 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मालापाड़ा में मिड डे मील व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। भोजन लेकर पहुंचे एनजीओ कर्मी को ग्रामीणों और अभिभावकों ने घेर लिया, जिसके बाद उसे बिना खाना उतारे ही वापस लौटना पड़ा। बताया जाता है कि एक स्वयंसेवी संस्था को प्रखंड के विद्यालयों में मिड डे मील पकाने एवं पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। शुक्रवार को संस्था के कर्मी जब स्कूल में भोजन लेकर पहुंचे, तो लोगों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए भोजन लेने से इंकार कर दिया। अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय में लगातार घटिया एवं गुणवत्ता विहीन भोजन दिया जा रहा है, जिससे बच्चों की सेहत पर खतरा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- बारसोई प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मालापाड़ा में मिड डे मील व्यवस्था को लेकर शुक...