रांची, जून 15 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। माली मालाकार कल्याण संघर्ष मोर्चा इंडिया फाउंडेशन की आमसभा करमटोली स्थित एक होटल में सोमवार को हुई। बैठक में फूल कारोबार से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि संगठन की ओर से 25 जुलाई से दो दिवसीय वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के रिश्ते तय किए जाएंगे। वहीं, संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय टीम की घोषणा की गई। जमशेदपुर के रवींद्र प्रसाद सैनी, प्रमोद मालाकार, बसंत मालाकार और धनबाद के शशि मालाकार को संरक्षक मनोनीत किया गया। वहीं, जितेंद्र मालाकार को राष्ट्रीय संगठन सचिव, सुरेंद्र मालाकार, विकास मालाकार व राजेंद्र मालाकार को संगठन मंत्री और विनोद व दीपक मालाकार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी में मन्नू भ...