मालसी-किशनपुर क्षेत्र में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिले
देहरादून, मई 22 -- मालसी, किशनपुर और जाखन रोड पर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रोष जताया। उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) से मिलकर परिवहन सेवाएं शुरू करने की मांग की है। लोगों ने आरटीओ को बताया कि पुरुकुल गांव, सलांन गांव, ब्राह्मण गांव, भगवन्तपुर और गुनियाल गांव से मालसी, किशनपुर व जाखन जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन की कोई व्यवस्था नहीं है। बताया कि बिजली विभाग, जल संस्थान और बैंक जैसी जरूरी सुविधाएं राजपुर रोड पर स्थित हैं। परिवहन साधन न होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के काम के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रितेश जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता, पूर्व महासचिव गोदावरी थापली, सुनीता, राजीव कपूर ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मार्ग पर परिवहन सेवाएं शुरू न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.