बदायूं, दिसम्बर 31 -- बदायूं। शहर के मालवीय आवास पर प्रांतीय आह्वन पर आशा संगिनी वर्कर्स यूनियन लखनऊ के विभागीय पद से संबंधित जनपद शाखा बदायूं का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 16वें दिन जारी रही। मंगलवार को प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव श्रवण कुमार वघेल से प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी से वार्ता हुई है। आशा संगिनी वर्कर्स के मांगपत्र की प्रमुख मांग प्रोत्साहन राशी के वाउचर बंद करके नियमित मांनदेय, मानदेय देने स्थाई का समय निर्धारित किया जाए आदि दो मांगो की प्रकरण का संदर्भ प्रारूप मांगा गया और पुनः वार्ता कर मांग पूरी करने को पांच सदस्य की कमेटी को आमंत्रित के लिए लखनऊ बुलाई जाएगी। धरना पर जिलाध्यक्ष जौली वैश्य के साथ छाया देवी, शांती देवी, नवरत्न, ज्योति, भूदेवी, कमलेश, गुडिया, बाल बेटी, नहीं देवी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...