राहुल मानव, जून 5 -- दक्षिण दिल्ली के सैदुलाजाब और मालवीय नगर में हुए दो दर्दनाक हादसों के बाद दिल्ली सरकार ने अवैध इमारतों के खिलाफ सीलिंग और बुलडोजर ऐक्शन वाला बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। ये कार्रवाई उन इमारतों पर की जा रही है जो बिल्डिंग बाय लॉ और लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन कर रही हैं। शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने इंफोर्समेंट ड्राइव के तहत दक्षिण दिल्ली में अवैध रूप से बनाई गई कई इमारतों पर बुलडोजर चलाते हुए उन्हें ध्वस्त कर दिया। इसके बाद इन्हें पूरी तरीके से बंद करने के लिए सीलिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी। निगम अधिकारियों ने बताया कि मालवीय नगर में कई होटलों को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इससे पहले निगम ने 12 होटलों की पहचान की थी, जो लाइसेंस का नियम उल्लंघन करने हुए पाए गए। इन सभी ने चाय नाश्ते का निगम से लाइसेंस लिया...