मालवीय नगर अग्निकांड मामले में होटल का कुक गिरफ्तार, अदालत ने दो दिन की रिमांड पर भेजा
नई दिल्ली, जून 6 -- दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर के बेड-एंड-ब्रेकफास्ट होटल में लगी आग और उसमें हुई 21 लोगों की मौत की घटना के सिलसिले में उस होटल के रसोइए (कुक) को गिरफ्तार किया है। जांचकर्ताओं का मानना है कि रसोइये की लापरवाही आग लगने की एक वजह हो सकती है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद शनिवार को रसोइए को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने इस आग से जुड़े मामले में कई अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। आरोपी कुक की पहचान केशव नेगी के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट भानु प्रताप सिंह की अदालत में नेगी को पेश किया और उससे पूछताछ के लिए दो दिन के लिए उसकी हिरासत मांगी, जिसके बाद अदालत ने पुलिस की इस अर्जी को स्वीकार कर लिया। नेगी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.