नई दिल्ली, जून 13 -- मालवीय नगर इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में मौत को करीब से देखने वाली बांग्लादेशी लड़की सामया ने शनिवार को उस खौफनाक सुबह का दर्द बयां किया। हाल ही में अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सामया अपनी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने और अपना सामान वगेरह लेने मालवीय नगर पुलिस थाने पहुंची थीं, जहां उन्होंने उस भयानक त्रासदी का आंखों देखा हाल सुनाया। इसके साथ ही उन्होंने अपने परिवार के दो मृतकों के शवों को वापस ले जाने के लिए भारी भरकम रकम चुकाने पर सरकार से निराशा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि उन्हें प्रति शव के लिए 1.8 लाख रुपए का भुगतान करना पड़ा है जोकि उन्हें बताया गया था कि यह सुविधा बिल्कुल मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सामया ने बताया कि वह अपने परिवार के कुल पांच सदस्यों के साथ बांग्लादेश से दिल्ली आई थी...