आदित्यपुर, अप्रैल 17 -- गन्हरिया। टीजीएस गेट के समीप तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। बाइक सवार एक मालवाहक 407 वाहन से टकरा दूर जा गिरा और बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना के वक्त गुजर रहे झामुमो प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी, पूर्व मुखिया सोखेन हेंब्रम, ग्राम प्रधान कोंदा बेसरा आदि ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले गयी। इस दौरान कुछ देर तक मुख्यमार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। घायल युवक की पहचान नहीं हो पायी है। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन किशोर घायल, एक की हालत गंभीर यह भी पढ़ें- बोरियो: वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...