मुंगेर, दिसम्बर 18 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग स्थित गालिमपुर गांव के समीप मालवाहक वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बनहरा पंचायत के ग्राम कचहरी सचिव अमित कुमार उर्फ डब्लू जो टेटियाबंबर प्रखंड क्षेत्र के मिलकी गांव निवासी है। वे अपनी बाइक से मुंगेर जा रहे थे। इसी दौरान गालिमपुर के पास तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर में अमित कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने जख्मी युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया...