मालवाहक ने बच्चे को कई किलोमीटर तक घसीटा, इलाज के क्रम में मौत
बोकारो, जुलाई 2 -- बोकारो, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले के राजधनवार से अपनी मां के साथ शादी समारोह में शामिल होने बोकारो आए नौ वर्षीय अंकुर की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद बुधवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, अंकुर 30 जून को सेक्टर-4 स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने आया था। रात करीब 11 बजे वह विवाह मंडप के बाहर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन चालक बच्चे को कई किलोमीटर तक घसीटता हुआ हरला थाना क्षेत्र की ओर ले गया。
घटना का विवरण घटना देख मौजूद लोगों ने मालवाहक का पीछा किया और हरला थाना क्षेत्र के सिवान मोड़ के पास वाहन को रोक लिया। वाहन के अगले हिस्से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.