सिमडेगा, अगस्त 14 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र से गांगुटोली के समीप मालवाहक ट्रक के घक्के से एक एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना शुक्रवार के शाम की है। बताया गया कि एक युवक अपनी बाइक से कही जा रहा था। इसी क्रम में विपरित दिशा से आ रही एक मालवाहक ट्रक के धक्के से बाईक चालक गिर गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। इधर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की जान गई -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...