मालवाहक जहाज पर तैनात बसौद के क्रू मेंबर की हार्ट अटैक से मौत
बागपत, जुलाई 14 -- अमीनगर सराय। मालवाहक जहाज पर बतौर क्रूमेंबर तैनात बागपत के बसौद गांव निवासी युवक की जहाज पर अचानक सीने में दर्द के कारण तबीयत बिगड़ गई। उन्हें हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर सऊदी अरब लाया गया, अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बसौद गांव निवासी 46 वर्षीय यूसुफ पुत्र रजाक मालवाहक जहाज पर नौकरी करते थे। परिजनों ने बताया कि यूसुफ 20 साल से मर्चेंट नेवी से जुड़े एक निजी मालवाहक समुद्री जहाज पर क्रू मेंबर के रूप में कार्यरत थे। सोमवार देर रात भारत लौट रहे जहाज पर ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द होने पर यूसुफ को तत्काल हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर सऊदी अरब के जद्दाह स्थित अस्पताल में भर्ती करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.