भागलपुर, मई 8 -- नवगछिया, निज संवाददाता। विक्रमशिला सेतु पर परिचालन बंद होने के बाद डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी की पहल पर तीनटंगा करारी-कहलगांव घाट और महादेवपुर-बरारी गंगा घाट पर मालवाहक जहाज के परिचालन के लिए शार्क शीपिंग कंपनी कोलकाता के निदेशक मो. अरशद रजा अपने अन्य सहयोगियों के साथ विभिन्न घाटों का निरीक्षण करने के बाद तीनटंगा करारी स्थित जहाज घाट पहुंचे। उन्होंने बताया कि चार-पांच दिनों में कोलकाता से चार मालवाहक जहाज के द्वारा घाटों जीएसबी परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि गिट्टी, बालू और फ्लाई एश लोड 10-15 ट्रक एक साथ पार कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- महादेवपुर घाट पर यात्रियों के लिए शिविर की व्यवस्था यह भी पढ़ें- बरारी और महादेवपुर घाट पर प्रशासन रहा मुस्तैद यह भी पढ़ें- ओवरलोड नाव से सफर म...