वाराणसी, फरवरी 18 -- कछवांरोड। क्षेत्र के कछवां-कपसेठी मार्ग पर मंगलवार दोपहर में छतेरी (मानापुर) गांव के सामने मालवाहक और बाइक में आमने-सामने हुए टक्कर में घायल बाइक सवार आढ़ती की बुधवार की भोर में वाराणसी के शिवपुर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के डंगहरिया गांव निवासी सुरेन्द्र सिंह पटेल (47) बाइक से कपसेठी दवा के लिए जा रहे थे। उसी समय कपसेठी के तरफ से आ रही तेज रफ्तार राख लदा मालवाहक और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार सुरेन्द्र गम्भीर रूप से घायल हो गया था। मालवाहक भी पलट गया था। घटना के बाद मालवाहक चालक मौका देखकर भाग निकला था। पुलिस ने क्रेन की मदद मालवाहक को सीधा करवाने के बाद क्षतिग्रस्त बाइक मालवाहक पुलिस चौकी ले आई थी।सुरेन्द्र सिंह पटेल की इलाज के दौरान बुधवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.