प्रयागराज, मार्च 15 -- झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र में सहसों-झूंसी मार्ग पर रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मलावा गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने ओवरटेक करने के चक्कर में सवारी भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में थरवई के फल विक्रेता 38 वर्षीय सुनील कुमार जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और ऑटो में फंसे घायलों को अस्पताल भिजवाया।बताया जाता है कि ऑटो सवारी लेकर झूंसी की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आए पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो में सवार बगई खुर्द की आशा देवी, बनी की सीता देवी और मलेथुआ के वंश बहादुर व एक अन्य घायल हो गए। प्रत्यक्ष दर्शन की मानें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.