लोहरदगा, जनवरी 15 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा थाना क्षेत्र के कंडरा के पास गुरूवार शाम लोहरदगा- गुमला मुख्य पथ एनएच 143 पर मालवाहक आटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। ऑटो संख्या जेएच 08 एच 7146 और बाइक संख्या जेएच 0443 के बीच टक्कर के बाद ऑटो पलट गई। हादसे में बाइक सवार अज्ञात युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर अंचलाधिकारी पंकज कुमार भगत और सेन्हा थाना पुलिस ने पहुंच कर घटना के कारणों की जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल लोहरदगा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...