महाराजगंज, दिसम्बर 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोनौली। भारत-नेपाल सीमा सोनौली में लगे मालवाहकों के जाम को लेकर रविवार को भी सीमा 12 बजे तक रात खुली रखने का निर्णय लिया गया। तीन दिनों तक भंसार एजेंट एसोसिएशन की हड़ताल के कारण भारतीय सीमा में नो मेंस लेंड शून्य से लेकर करीब 12 किमी नौतनवा बाईपास तक ट्रकों का जाम लगा हुआ है। यह समस्या बीते एक सप्ताह से बनी हुई है। एक ट्रक को नेपाल जाने में कम से कम चार दिन लग रहे है, जिसके कारण नेपाल के कारोबारियों ने नेपाल से अधिकारियों से वार्ता कर मालवाहक वाहनों को जल्द जल्द से नेपाल में लेने का अनुरोध किया है। कोतवाल अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि जाम की समस्या को देखते हुए रविवार को भी दो घंटे अतिरिक्त गाड़ियां नेपाल भेजी जाने का निर्णय लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...