देहरादून, अप्रैल 22 --  मालरोड से हटाए गए वेंडरों के लिए वेंडर जोन बनाने के लिए प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके तहत मसूरी झील पर लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, मसूरी देहरा विकास प्राधिकारण, नगर पालिका व नायब तहसीलदार के साथ वेंडर जोन बनाने के लिए स्थल का निरीक्षण किया। बुधवार को मसूरी झील पर एसडीएम के नेतृत्व में वेंडिग जोन के लिए स्थान का निरीक्षण किया गया, जिससे पटरी व्यवसायियों में उम्मीद जग रही है कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान हो पाएगा। निरीक्षण के दौरान देखा गया कि यहां पर कितने लोगों को विस्थापित किया जा सकता है। शासन प्रशासन द्वारा लगातार पटरी व्यापारियों को विस्थापित करने का कार्य किया जा रहा है और इसके लिए विभिन्न स्थानों पर सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है ताकि पटरी व्यवसायियों को विस्थापित किया जा सके। उप जिलाधिकारी राह...