अल्मोड़ा, जून 18 -- अल्मोड़ा। नगर के माल रोड में जिला अस्पताल के पास वाला पेट्रोल पंप मंगलवार के बाद बुधवार को खाली रहा था। बीते दिनों कैंची मेले में एनएच से यातायात प्रतिबंधित होने से टैंकर नहीं आ पाया था, लेकिन बुधवार को आवाजाही सुचारू होने के बाद भी तेल का टैंकर नहीं पहुंच सका। इससे माल रोड में ही शिखर तिराहे पर स्थित पंप में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। गुरुवार सुबह को पंप में ईंधन वाहन पहुंचे। इससे लोगों को डीजल और पेट्रोल मिलने लगा। ईंधन मिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- मालरोड के एक पंप से नहीं मिला ईंधन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...