मालरोड के एक पंप से नहीं मिला ईंधन
अल्मोड़ा, जून 17 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। नगर के माल रोड में जिला अस्पताल के पास वाला पेट्रोल पंप बुधवार को खाली रहा। इस पंप में मंगलवार को डीजल और पेट्रोल खत्म हो गया था। कैंची मेले में एनएच से यातायात प्रतिबंधित होने से टैंकर नहीं आ पाया था, लेकिन बुधवार को आवाजाही सुचारू होने के बाद भी तेल का टैंकर नहीं पहुंच सका। इससे माल रोड में ही शिखर तिराहे पर स्थित पंप में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सुबह से लेकर शाम तक स्थानीय लोगों के अलावा यात्री वाहनों, पर्यटकों के वाहनों को अपनी बारी आने के लिए इंतजार करना पड़ा। यह भी पढ़ें- मालरोड के एक पंप से नहीं मिला ईंधन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.