दरभंगा, मई 24 -- ललन चौधरी,गौड़ाबौराम। जिले के सुदूरवर्ती जमालपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों महिला तस्करी का धंधा जोरों पर है। जानकारी के अनुसार पिछले तीन महीने के दौरान आधा दर्जन से अधिक मामले इलाके के सबंधित थाने में दर्ज किए जा चूके हैं।इनमें इलाके की भोली-भाली लड़कियों को गोवा, मुम्बई, कोलकाता, चंडीगढ़ जैसे महानगरों की पहुंचाने की बात सामने आई है। जानकर बताते हैं कि कई मामले तो गांव-टोले स्तर पर ही दबकर रह जाते हैं। कुछ मामले थाने के सिरिस्ता में घुटकर दम तोड़ देते हैं। जानकारी के अनुसार जमालपुर थाने के एक पुलिस अधिकारी थाना क्षेत्र से गायब हुई लड़की को गुजरात के बड़ोदरा शहर से बरामद कर लाये थे। हालांकि जमालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार महिला ट्रैफिकिंग की घटनाओं से इनकार करते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि थाना क्षेत्र की एक युवती को शादी के लि...