संभल, मार्च 28 -- असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव मालपुर उर्फ मल्लूपुरा में स्थित भीमराव अंबेडकर पार्क इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। कभी सामाजिक कार्यक्रमों और सम्मान समारोहों का केंद्र रहा यह पार्क अब अवैध कब्जे और गंदगी की चपेट में आकर कूड़ाघर में तब्दील होता जा रहा है। पार्क के चारों ओर व अंदर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और खुलेआम उपले पाथे जा रहे हैं। इससे न सिर्फ वातावरण दूषित हो रहा है, बल्कि यह स्थान अपनी गरिमा भी खोता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और ग्राम पंचायत इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को लिखित व मौखिक शिकायतें दीं, मगर हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। कार्रवाई के नाम पर अब तक कुछ भी ठोस कदम नहीं...