खगडि़या, मार्च 25 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी चौथम अंचल के मालपा भूतौली मालपा शाखा के सक्रिय सदस्य दिवंगत राजेंद्र दास के निधन पर उनके आवास पर ंमगलवार को श्रद्धांजलि सभा शाखा मंत्री कां योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की। इस मौके पर भाकपा बिहार राज्य कार्यकारिणी सदस्य कां प्रभाकर प्रसाद सिंह, भाकपा नेता योगेंद्र शर्मा, फुलेश्वर पटेल, अनिल प्रसाद, मनोज शर्मा, मेदनी शर्मा, बानो दास, तपेश्वर भारती, दरोगी शर्मा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...