बिजनौर, फरवरी 27 -- बिजनौर। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि जिले की बान नदी का जीर्णोद्धार भी मालन नदी के तर्ज पर किया जाएगा और नदी के प्रवाह मार्ग का चिन्हांकन कर कब्जा मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने सिंचाई विभाग के नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि बान नदी के प्रवाह क्षेत्र का सर्वे कराएं और उसकी आख्या जल्द से जल्द उपलब्ध कराए, ताकि बान नदी के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया जा सकें। गुरुवार को डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति, मानव गुलदार संघर्ष निवारीकरण समिति की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि ब्लॉक मुहम्मदपुर देवमल क्षेत्र के ग्राम बादशाहपुर, दयालपुर सहित अन्य गांवों के किसी भी नाले गंगा पानी नदी में प्रवाहित न ...