रामनगर, मार्च 18 -- रामनगर, संवाददाता। जसपुर निवासी एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मालधन के जंगल में पेड़ से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक युवक बीते सोमवार से लापता चल रहा था। 22 वर्षीय बिंदर सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी भोगपुर डाम जसपुर जिला ऊधमसिंह नगर का शव मालधन के जंगल में मिला। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक सोमवार दोपहर से लापता था। वह किसी युवती से प्रेम करता था और उस युवती का रिश्ता कहीं ओर तय हो गया है। इसी मामले को लेकर वह काफी दिनों से गमगीन हो गया। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया कि अन्य एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। शव मंगलवार की देर शाम मिला था। शिनाख्त के ब...