देहरादून, दिसम्बर 26 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के तहत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना(पीएमजीएसवाई) के तहत निर्माणाधीन मोटर मार्गों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने माल देवता-शेरकी सिल्ला मोटर मार्ग के कार्य में हो रही धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कैबिनेट मंत्री ने सबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ-साथ समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने होंगे, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर कार्य में तेजी लाई जाए। ...