काठमांडू, मई 3 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दक्षिण और मध्य एशिया के विशेष दूत सर्गियो गोर को लगातार कूटनीतिक झटके लग रहे हैं। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के बाद अब नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भी सर्गियो गोर से मुलाकात करने से इनकार कर दिया। यह घटनाक्रम दक्षिण एशिया में बदलते भू-राजनीतिक समीकरणों और इस क्षेत्र के देशों की स्वतंत्र विदेश नीति को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। बता दें कि सर्गियो गोर भारत में अमेरिका के राजदूत है।नेपाल का घटनाक्रम: बालेन शाह ने क्यों नहीं की मुलाकात? सर्जियो गोर हाल ही में छह सदस्यीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ तीन दिवसीय दौरे पर काठमांडू पहुंचे थे। अमेरिकी पक्ष ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह और ट्रंप के दूत सर्जियो गोर के बीच एक बैठक का अनुरोध किया था। लेकिन, प्रधानमंत्...