मुंगेर, मई 22 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मालदा मंडल की ओर से रेलवे राजस्व सुरक्षा और यात्रियों को सुरक्षित व आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष टिकट जांच अभियान से मालदा से लेकर किऊल रेलखंड तक बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान जमालपुर-भागलपुर रेलखंड से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों में सघन जांच की गई, जिसमें बड़ी संख्या में बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्री पकड़े गए। यह भी पढ़ें- मालदा से किऊल रेलखंड तक टिकट जांच अभियान से मचा हड़कंप, 608 बेटिकट यात्री पकड़े गएविशेष अभियान की जानकारी इस सघन अभियान के दौरान कुल 608 मामलों दर्ज किये गये। जिसमें बेटिकट यात्रा, अनियमित टिकट और बिना उचित प्राधिकरण के यात्रा करने वाले यात्रियों से कुल 5 लाख 52 हजार 165 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। इस बावत वरिष्...