नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- कोलकाता। न्यायिक अधिकारियों के घेराव मामले में पुलिस ने गुरुवार को 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी इंडियन सेक्युलर फ्रंट के प्रत्याशी मौलाना शाहजहां अली भी हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं। उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। बताया कि मामले में और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं। वहीं, प्रत्याशी शाहजहां अली ने आरोप लगाया कि उन्हें झूठा फंसाया गया है। कहा कि वह एक धार्मिक सभा में गए थे। घर लौटते वक्त उन्हें पकड़ लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...