मुंगेर, अगस्त 26 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मंगलवार को मालदा से किऊल आ रही ट्रेन नंबर 13409 मालदा-किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस में अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के विरोध में जमालपुर आरपीएफ एवं सीआईबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। तथा शराब के साथ इंटरसिटी से एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके बैग से झारखंड में बिक्री के लिए निर्धारित विभिन्न ब्रांड की 8 लीटर 175 मिलीलीटर शराब बरामद की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 8,675 रुपये बताई गई है। गिरफ्तार युवक की पहचान झारखंड के साहिबगंज जिला स्थित मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बरतल्ला निवासी विष्णु प्रसाद वर्णवाल है। आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव और सीआईबी इंस्पेक्टर एसके सुधा ने संयुक्त रूप से बताया कि टिकट जांच दल के सहयोग से ट्रेन संख्या 13409 मालदा-किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस में जांच...