बेगुसराय, मई 12 -- बीहट, निज संवाददाता। बरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की ओर से बीहट नगर परिषद के मालती गांव में मंगलवार को मेगा हेल्थ कैंप में 200 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी दवा दी गयी। एचपीवी वैक्सीनेशन, टीबी, एनीमिया जांच, ब्लड शुगर, बीपी, गर्भवती महिलाओं की जांच कर जरूरी दवा दी गई। 35 आयुष्मान कार्ड भी बनाये गये। प्रभारी डा. मनोज कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी की ओर से स्वास्थ्य सेवा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत क्षेत्र में शिविर के जरिये लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर जरूरी दवा उपलब्ध करा रहा है। मौके पर डा. राजीव कुमार, तरूण कुमार, अजीत कुमार, खेमचंद गोयल, पवन कुमार, आदित्य कुमार, एएनएम सुनीता कुमारी, गीता कुमारी, लैब टेक्नीशियन लाली कुमारी, डाटा ऑपरेटर भूषण कुम...