मालती गिलुवा ने मझगांव घटना की निंदा की
चक्रधरपुर, जुलाई 19 -- चक्रधरपुर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा ने मझगांव प्रखंड में 13 एवं 14 जुलाई को आदिवासियों के पूजा स्थल देसावली स्थल पर शराब एवं बीड़ी, सिगरेट का सेवन कर एवं अन्य गलत कार्य कर देसावली को अपवित्र करने की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है, किसी भी व्यक्ति को किसी अन्य समुदाय के पूजा स्थल को अपवित्र करने का कोई अधिकार नहीं है। मारपीट की घटना से कुछ आदिवासी युवकों को गंभीर चोटें भी लगी है जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.