सासाराम, जून 17 -- सासाराम, कार्यालय संवाददाता। बिहार हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में रोहतास जिला हैंडबॉल संघ द्वारा 18 जून से एबीआर फाउंडेशन स्कूल में आयोजित होने वाली मालती कुंवर एवं सरोज स्मृति 11वीं बिहार राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्यभर की टीमों की भागीदारी वाली इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है तथा खिलाड़ियों के आवासन, भोजन और स्वागत की व्यापक व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए बैडमिंटन खिलाड़ियों का हुआ चयनप्रतियोगिता की व्यवस्था रोहतास जिला हैंडबॉल संघ के सचिव विनय कृष्ण ने बताया कि खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था एबीआर फाउंडेशन के भवन में की गई है, जबकि भोजन एवं अन्य सुविधाएं भी विद्यालय परिसर में उपलब्ध रहेंगी। सभी मुक...