कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र की अगुवाई में व्यापारी मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल से सेंट्रल स्टेशन पर मिला। कहा कि सीपीसी रेलवे गोदाम में घटते व्यापार को देखते हुए 24 घंटे के कार्यदिवस को पूर्व की तरह 16 घंटे किए जाए। रेलवे गोदाम के अंदर चल रहे सड़क निर्माण कार्य की गति को तेज करने किया जाएगा। इसके साथ ही ड्रेनेज सिस्टम सही कराएं ताकि जलभराव बारिश में न हो। रजनीश अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि व्यापारी हित के सभी कार्य होंगे। डीआरएम से बातचीत में ज्ञानेश मिश्र और संजय सिंह भदौरिया ने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व तक सीपीसी रेलवे गोदाम का कार्य सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक होता था जो कि 16 घंटे का होता था बाकी बचे आठ घंटे की छूट मिलती थी। यह भी पढ़ें- तुर्की में रेलवे का नया मा...