शाहजहांपुर, जनवरी 9 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। रेलवे स्टेशन के किनारे मालगोदाम के पास रेलवे प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रेलवे के आईओडब्ल्यू के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाने के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। आरपीएफ के साथ जीआरपी और सिविल पुलिस मौके पर तैनात रही। कार्रवाई के दौरान जेसीबी से दुकानों और खोखों सहित करीब 11 अवैध कब्जे हटाए गए। अतिक्रमण हटाने के समय मोहल्ले के पार्षद ने गेट तोड़े जाने को लेकर विरोध किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के चलते कार्रवाई जारी रही। रेलवे अधिकारियों का कहना था कि यह अतिक्रमण पहले से चिन्हित था और तय समय के अनुसार हटाया गया। अतिक्रमण हटने के बाद मौके पर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने रेलवे की कार्रवाई पर आपत्ति जताई। उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.