मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता शहर में इमलीचट्टी सरकारी बस स्टैंड से सटे मालगोदाम इलाके में गंदे पानी की आपूर्ति से स्थानीय निवासी व व्यवसायी परेशान हैं। विमल गुप्ता, किसलय शर्मा, राजीव कुमार, राकेश ठाकुर व अन्य लोगों के मुताबिक बीते 10 दिनों से यह समस्या है। जलापूर्ति पाइप में लीकेज के कारण नलों से गंदा पानी आ रहा है। गंदगी के साथ बदबू के कारण पानी का इस्तेमाल संभव नहीं है। खासकर अधिकतर दुकानों में पीने के लिए जार का पानी खरीदना पड़ रहा है। गंदे पानी की आपूर्ति के संबंध में निगम को जानकारी देने के बावजूद अब तक परेशानी बरकरार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.