भदोही, दिसम्बर 28 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर रेलवे के कपसेठी परसीपुर रेलवे स्टेशन के बीच बहरी नाला क्षेत्र के धनापुर गांव के सामने रविवार को दोपहर बाद डाउन लाइन पर मालगाड़ी के सामने कूद कर एक युवक ने जान दे दी। युवक की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र के दादुपुर धवकलगंज निवासी राजू गुप्ता 35 वर्षीय पुत्र रामधनी गुप्ता के रूप में हुई। जिस आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचन दे दी। स्थल पर पहुंचे मृतक के के पड़ोसियों ने बताया कि मृतक मुंबई रहकर किसी दुकान पर काम करता था। अभी एक सप्ताह पहले गांव आया था। किसी बात को लेकर उसकी पत्नी कविता देवी से रो...