सोनभद्र, अप्रैल 4 -- सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के करमा और भरकवाह के बीच शुक्रवार शाम मालगाड़ी की चपेट में आकर मृत युवक की पहचान हो गई है। मृतक हिन्दुआरी चौकी क्षेत्र के शिवखरी गांव का निवासी बताया गया है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान 38 वर्षीय राजकुमार पटेल पुत्र शंभू पटेल निवासी शिवखरी, हिन्दुआरी के रूप में उसके परिजनों ने की है। परिजनों का कहना है कि वह वहां कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। उधर, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...