अररिया, अप्रैल 24 -- फारबिसगंज , निज संवाददाता। फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर खड़ी मालगाड़ी के गार्ड वैन की छत पर एक महिला चढ़ी हुई पाई गई। घटना उस वक्त हुई जब मालगाड़ी खुलने ही वाली थी और छत के ठीक ऊपर करीब 25 हजार वोल्ट का हाई टेंशन बिजली तार थी जिसके सहारे मालगाड़ी चल रही थी। स्थिति बेहद खतरनाक थी, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला छत पर बैठी थी और ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार के कारण कोई भी रेलवे कर्मी उसे उतारने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। यह भी पढ़ें- मालगाड़ी की छत पर चढ़ी महिला, 25 हजार वोल्ट तार के बीच टला हादसा सूचना मिलते ही आरपीएफ प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह, स्टेशन प्रबंधक नवीन कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.