इटावा, जुलाई 13 -- Railway Junction ki Khabar: इटावा जंक्शन पर एक विक्षिप्त ने आरपीएफ और जीआरपी के छक्के छुड़ा दिया। आधे घंटे तक उसने दोनों की फोर्स को छकाया। हुआ यूं कि विक्षिप्त जंक्शन के मालगोदाम पर खड़ी मालगाड़ी की छत पर चढ़ गया। इसके बाद वह कभी दौड़ लगाता तो कभी पुश-अप करने लगता। यह देख आरपीएफ और जीआरपी के हाथ-पैर फूल गए। विक्षिप्त युवक को नीचे उतारने की काफी मशक्कत करनी पड़ी। आधे घंटे बाद किसी तरह विक्षिप्त को सकुशल मालगाड़ी से नीचे उतारा गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मालगोदाम पर एक मालगाड़ी फर्टिलाइजर से लोड खड़ी थी। रविवार सुबह 9:15 बजे के करीब एक मानसिक विक्षिप्त युवक मालगाड़ी की छत पर चढ़ गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी जा...