कानपुर, अप्रैल 4 -- झींझक, संवाददाता। न्यू भाऊपुर से खुर्जा के लिए बनी डीएफसी रेल लाइन में झींझक स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास शुक्रवार दोपहर बाद डाउन ट्रैक से निकलते समय मंगलपुर थाना क्षेत्र के डिलवल गांव निवासी एक शिक्षक मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। जानकारी पर वहां पहुंचे परिजन के बिलखने से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डिलवल गांव के रहने वाले 25 साल के केशव कुमार अवस्थी पुत्र उदय नारायण बिहार प्रांत में इंटर कालेज के शिक्षक थे। इस समय वह अपने गांव आए हुए थे। शुक्रवार दोपहर में वह किसी काम से झींझक आए थे। यहां डीएफसीसी रेल लाइन में खंभा नंबर 551/22-24 के बीच डाउन ट्रैक पार करते समय वह इटावा से भाऊपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो...