उन्नाव, मई 23 -- गंजमुरादाबाद। नगर के रेलवे स्टेशन पर पटरी किनारे घूम रहा मवेशी शुक्रवार दोपहर मालगाड़ी की चपेट में आकर सिर धड़ से अलग होने से मौत हो गई। नगर पंचायत गंजमुरादाबाद में कान्हा गोशाला होने के बाद भी नगर में घूमने वाले बेसहारा मवेशियों की हालत दयनीय बनी हुई है।

बेसहारा मवेशियों की स्थिति दर्जनों पशु नगर सहित प्रमुख मार्ग व रेलवे पटरी पर विचरण करते देखे जा सकते है। शुक्रवार दोपहर एक गाय विचरण करती हुई नगर स्थित रेलवे स्टेशन पटरी पर पहुंच गई। तभी बालामऊ से उन्नाव की तरफ गुजरी मालगाड़ी की चपेट में आने से सिर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही मौत हो गई। शाम तक ट्रैक पर शव पड़ा रहा। जिससे स्थानीय लोगों में मवेशियों की दयनीय दशा को लेकर चर्चा करते रहे। साथ ही लोग नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही पर भी नाराजगी जताते रहे।

प्रशासन की लापरवाही ...