कानपुर, जनवरी 8 -- कानपुर देहात, संवाददाता। डीएफसीसी रेल लाइन में मैथा स्टेशन के पास रेल ट्रैक पार कर रहा सुनवर्षा गांव का एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके परिजन मौके पर पहुंचे तों कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा। न्यू भाऊपुर से खुर्जा जाने वाली डीएफसीसी रेलवे लाइन में मैथा स्टेशन के पास अप रेल ट्रैक पार करते समय खंभा नंबर 520/37 के पास शिवली कोतवाली क्षेत्र के सुनवर्षा गांव का रहने वाला चालीस वर्षीय मनोज कुमार पुत्र हरिराम लोहार मालगाडी की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई,मालगाड़ी के चालक ने इसकी सूचना न्यू भाऊपुर स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर को दी। वहां से भेजे गए मेमो पर शिवली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू...