सोनभद्र, मार्च 14 -- शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद । बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार तड़के एक 18 वर्षीय युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से इलाज के दौरान मौत हो गई। वह ट्रैक पार कर अपने घर जा रहा था। बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घरसड़ी पहाड़ी निवासी अरुण बियार पुत्र मुन्ना बियार शुक्रवार देर रात रेलवे ट्रैक पार कर अपने घर जा रहा था। रेलवे ट्रैक पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। ग्रामीणों के मुताबिक रात भर अरुण ट्रैक पर तड़पते रह गया, लेकिन रात के अंधेरे होने की वजह से किसी का ध्यान नहीं गया। भोर में रेलवे ट्रैक के समीप लोगों ने देखा तो तत्काल पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल अरुण को अटल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अरुण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.