चित्रकूट, अगस्त 27 -- मानिकपुर। मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग में अचानक होने वाले हादसों के दौरान बरती जाने वाली सतर्कता को चेक करने के लिए गुरुवार को रेलवे ने मॉकड्रिल किया। मानिकपुर जंक्शन स्टेशन से गुरुवार को सुबह मालगाड़ी प्रयागराज की तरफ रवाना हुई। दोपहर 12 बजे के बाद पहले से ही प्रयागराज से रेलवे अधिकारी डभौरा स्टेशन पहुंच गए थे। जानकारी मिली कि मालगाड़ी का इंजन डभौरा स्टेशन के आगे पटरी से उतर गया है। जिससे रेलवे में हडकंप मच गया। जिला प्रशासन को भी अवगत कराया गया। अधिकारी मौके में पहुंचने के लिए रवाना हुए। डीएम पुलकित गर्ग व एसपी अरुण कुमार सिंह भी मुख्यालय से निकले। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: मॉक ड्रिल में परखी रेलवे की आपातकालीन तैयारियां करीब एक बजे के मानिकपुर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी फोर्स के मौके पर पहुंचे। तब तक ट्रेन जा चुकी थी। करीब ए...