मालगाड़ी से भी बदतर स्पेशल ट्रेन, इसलिए सीटें खाली
गोरखपुर, मई 26 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेनें उन्हीं के लिए असुविधा बनती जा रही हैं। स्पेशल ट्रेनें इस कदर लेट हो रही कि यात्रियों का धैर्य जवाब दे जा रहा है। इसी के चलते वर्तमान में अधिकतर स्पेशल ट्रेनें खाली खाली चल रही हैं। वहीं रूटीन ट्रेनें इस कदर पैक हैं कि उसमें वेटिंग का टिकट नहीं मिल पा रहा है। स्पेशल ट्रेनों की स्थिति मालगाड़ी से भी ज्यादा खराब हो गई है। न ही आने का समय है और न ही जाने का। प्लेटफॉर्म भी निर्धारित नहीं है, उसके आगमन पर जो प्लेटफॉर्म मिलेगा उसी पर उसे भेजा जाएगा। भीषण गर्मी के कारण स्पेशल ट्रेनों में सफर करना मुश्किल होता जा रहा है। वहीं समय पर ट्रेन न पहुंचने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। कई यात्रियों ने बताया कि ट्रेनों के विलंब होने की वजह से उन्हें घंटों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.