लखीमपुरखीरी, मई 31 -- लखीमपुर। गोला मैलानी रेल खंड पर मालगाड़ी की चपेट में एक सांड आ गया। इससे सांड गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह की हुई घटना के बाद दोपहर में लोगों ने संज्ञान लेकर घायल सांड का इलाज कराकर पशुवाड़ा भेजवाया। इस दौरान मौजूद लोगों ने जिम्मेदार लोगों के गैरजिम्मेदाराना रवैए पर भी रोष जताया है। सुबह करीब सात बजे के लगभग कुकरा रोड जंगल रेलवे क्रासिंग के पास गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में सांड आ गया। इससे सांड गंभीर तौर पर जख्मी हो गया। दोपहर के समय कीमैन ने घायल सांड की हालत देखकर हफीजपुर निवासी प्रमोद अवस्थी, फिरदौस, अमरेंद्र पाल, प्रदीप, कुलदीप सहित कई लोगों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने नगरपालिका, एसडीएम सहित अन्य जिम्मेदारों को फोन कर सूचना दी। इसके बाद भी काफी देर बाद इलाज कर सांड को पालिका के वाहन से पशुवाड़ा भेजा...