लातेहार, जून 30 -- चंदवा, प्रतिनिधि। बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड के टोरी जंक्शन स्थित पूर्वी केबिन रेलवे समपार फाटक पर सोमवार रात कोयला लदी लॉन्ग हॉल मालगाड़ी में तकनीकी खराबी आ जाने से करीब डेढ़ घंटे तक यातायात ठप रहा। रात्रि करीब 8:15 बजे से 9:45 बजे तक फाटक बंद रहने से दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग परेशान दिखे।

तकनीकी खराबी का कारण जानकारी के अनुसार टोरी की ओर आ रही मालगाड़ी के एक बोगी का नकल टूट जाने से ट्रेन फाटक पर ही रुक गई, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई। इस दौरान एम्बुलेंस समेत कई जरूरी वाहन भी जाम में फंसे रहे। रेलवे के अधिकारी व कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह खराबी को दुरुस्त किया, जिसके बाद रात करीब 10 बजे आवागमन सामान्य हो सका। फाटक खुलते ही वाहनों के एक साथ निकलने की होड़ में कुछ देर तक अफरातफरी का माहौ...