मालगाड़ी में कोयला लदे बोगी में लगी आग, दमकल ने बुझाया
आदित्यपुर, अगस्त 18 -- चांडिल। चांडिल स्टेशन के पास कोयला लदे मालगाड़ी के एक बोगी में अचानक आग लग गया। जिसके बाद दमकल की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकती थी। घटना सोमवार की रात्रि करीब आठ बजे की है। जानकारी के मुताबिक कोयला लदा मालगाड़ी आसनसोल डिवीजन के एसआरबीएस साइडिंग जा रहा था। चांडिल स्टेशन के पास मालगाड़ी के बोगी से धुंआ को देखकर रेल कर्मचारी ने चांडिल स्टेशन के पास मालगाड़ी को रुकवाया तथा दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। इस दौरान रेल कई पदाधिकारी मौजूद थे। कोयला लदे बोगी में आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.